फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में टकराया ट्राला, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़े ट्रक में टकराया ट्रेलर, चालक की मौत
विज्ञापन

छावनी के विक्रमजोत चौकड़ी टोल प्लाजा के समीप की घटना
पंजाब प्रांत के तरनतारण साहिब जिले का निवासी है चालक
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत/बस्ती। थाना क्षेत्र के चौकड़ी टोल प्लाजा के समीप मंगलवार को आधी रात में खड़े ट्रक में ट्रेलर टकरा गया। इस हादसे में ट्रेलर के चालक निर्मल सिंह (55) की गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। ट्रक का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि उसका चालक सुरक्षित बच गया। ट्रेलर पंजाब से नेपाल महराजगंज के सोनौली बॉर्डर जा रहा था।
विज्ञापन

ट्रक चालक ने बताया कि टायर से गिट्टी निकालते समय अयोध्या से बस्ती की तरफ जा रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हालांकि, चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। टक्कर मारने वाले ट्रेलर चालक निर्मल सिंह पुत्र कर्ण सिंह निवासी बहमनी जिला तरनतारन पंजाब को एंबुलेंस से सीएचसी हर्रैया ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ट्रेलर के 30 वर्षीय खलासी को बेहोशी की हालत में दूसरे एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय अयोध्या भेजा गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना की काफी देर बाद तक पुलिस न पहुंचने की वजह से लोगों में नाराजगी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें