फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मुख्यमंत्री की सभा के बाद डायवर्जन खत्म होते ही हाईवे पर लगा जाम

विज्ञापन
सीएम का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद हर्रैया में लखनऊ- गोरखपुर हाईवे पर उमड़ी भीड़। संवाद
विज्ञापन
हर्रैया/महराजगंज। बस्ती-अयोध्या हाईवे पर फुटहिया से छावनी 40 किमी की दूरी में शुक्रवार सुबह से दोपहर दो बजे तक फुटहिया से छावनी तक हाईवे पर आवागमन ठप रहा। हर्रैया बीआरसी परिसर में मुख्यमंत्री की सभा 1.35 बजे समाप्त हुई। इसके बाद उपस्थित भीड़ निकलकर हाईवे पर पहुंची तो कार्यक्रम स्थल से लेकर 500 मीटर की दूरी में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल से लोगों की एक साथ निकासी और पार्किंग स्थल दूर होने के कारण हाईवे पर लगभग दो घंटे तक आवागमन का दबाव बना रहा। इस दौरान महिलाओं, बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में लोगों को करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर अपने वाहनों तक पहुंचना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वीआईपी काफिले और पुलिस वाहनों की आवाजाही के चलते भी कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।
नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में विलंब हुआ। इस दौरान दो एंबुलेंस भी कुछ समय के लिए जाम में फंसी रही। लोगों का कहना है कि बड़े आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ पार्किंग कम दूरी और यातायात प्रबंधन को और बेहतर बनाए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें