फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डिक्की से 55 हजार उड़ाने का आरोपी टप्पेबाज गिरफ्तार

Sun, 26 Jan 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। लालगंज क्षेत्र के पाकरडाड़ स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने खड़ी बाइक की डिक्की से 55 हजार रुपये चुराने वाले टप्पेबाज को पुलिस ने तीसरे ही दिन पुलिस ने धर दबोचा।
बैंक शाखा और आसपास लग सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की मदद से आंबेडकरनगर के आरोपी को पुलिस ने चिह्नित किया तो वह वाल्टरगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर निकला। उस पर कोतवाली समेत कई थानों में लूट व अन्य आरोपों में केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस लाइंस प्रेक्षागृह में एएसपी ओपी सिंह व सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पकड़ा गया टप्पेबाज रणधीर यादव आंबेडकरनगर जिले का रहने वाला है। उसके कब्जे से 55 हजार रुपये, बाइक और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

आरोपी पर अयोध्या, संतकबीरनगर, मऊ, आंबेडकर जनपदों के साथ ही बस्ती के कोतवाली में लूट का केस दर्ज है। वाल्टरगंज थाने का गैंगस्टर रणधीर को लालगंज पुलिस ने स्वॉट टीम की मदद से शनिवार को महादेवा-कुदरहा मार्ग पर गौरा धुुंधा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें