फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नारायनपुर गांव में आढ़त की दुकान से उचक्के ने उड़ाए तीस हजार

Wed, 05 Nov 2025 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। महराजगंज बाजार से बेलघाट बाजार जाने वाली सड़क पर नारायन पुर गांव में आढ़त की दुकान के गल्ले से उचक्के ने तीस हजार रुपए उड़ा दिए। पीड़ित ने तहरीर दी है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


गांव निवासी गंगा राम सड़क के किनारे एक दुकान में फुटकर आढ़त की दुकान करते है। मंगलवार को साप्ताहिक बाजार होने के चलते ग्रामीण क्षेत्र के लोग जरूरत के सामान की खरीदारी करने बाजार आते है। इन्हीं लोगों से अनाज की खरीद करने के लिए गंगाराम करीब तीस हजार रुपये लेकर दुकान पर आए थे। रुपये गल्ले में रखकर वह ग्राहकों का इंतजार कर रहा था। दोपहर में करीब ढाई बजे एक युवक काले रंग की बाइक से दुकान पर पहुंचा और उससे अनाज का रेट व अन्य बात करने लगा।
बातचीत करते हुए गंगाराम सामने गेहूं की सफाई करने में व्यस्त हो गया। इसी बीच युवक मौका देख गल्ले में रखे रुपयों पर हाथ साफ कर दिया।दुकानदार जब वापस दुकान की तरफ गया तो गल्ला खुला देख होश उड़ गए। जब तक वह कुछ समझ पाता, युवक बाइक लेकर हाईवे पर भाग गया। दिनदहाड़े वारदात से आसपास के लोग हैरान हो गए। समाचार लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें