फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सर्कस दिखाने के बहाने ले जाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 02 Mar 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर में सर्कस का शो दिखाने के बहाने ले जाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक सुनसान मकान में ले जाकर किशोरी से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि दुबौलिया क्षेत्र निवासी रामप्रकाश और अंगद उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ शहर में सर्कस/जादूगर का शो दिखाने के बहाने ले गए।
उसे इधर-उधर घुमाया। अंधेरा हो जाने पर उसे बड़ेवन फ्लाईओवर के आगे बांसी रोड पर एक सुनसान मकान में ले गए। उसके साथ दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

बेटी ने घर आने के बाद आपबीती बताई। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रामप्रकाश और अंगद के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना की जांच सीओ सिटी स्तर से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें