महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र रेहरवा बिहरा इंटर काॅलेज के पास स्कूल से प्रवेश पत्र लेकर घर जा रहे छात्र को मनबढ़ों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारा-नीटा और जान-माल की धमकी दी। पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र बलुआ गांव निवासी अर्जुन गौतम ने तहरीर दी है कि 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजे अशोक महाविद्यालय तेनुआ भारत नगर से प्रवेश पत्र लेकर घर जा रहा था। रेहरवा बिहरा इंटर कालेज के पास रोहित चौधरी निवासी रेहरवा थाना हर्रैया, कुलदीप यादव निवासी बेमहारी थाना दुबौलिया तथा रवि तिवारी निवासी भरू थाना कप्तानगंज अपशब्द कहने लगे। मना करने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारने-पीटने लगे।