फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शॉर्ट सर्किट से किराना स्टोर में लगी आग, सामान राख

Wed, 08 Oct 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के हडही बाजार में बीती रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग से किराना स्टोर का सारा सामान जलकर राख हो गया। मुसहा गांव निवासी गुड्डू की दुकान में राखी सामग्री, खाने-पीने की वस्तुएं और अन्य किराना सामान रखा था, जिसकी अनुमानित कीमत लाखों में बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दुकान के भीतर शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से आग लग गई। स्थानीय लोग जब तक घटना का पता लगा पाते, तब तक पूरे स्टोर का सामान जलकर राख हो चुका था। पैकोलिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरुआती जांच की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें