फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti: मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को मनबढ़ ने तोड़ा, केस दर्ज

Sat, 30 Aug 2025 04:28 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खुखुंदू।

सार

पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा और मंदिर के पुजारी की तहरीर पर तत्काल सुखदेव के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। इसके अलावा पुलिस ने शनिवार को उसका शांतिभंग में भी चालान किया है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बस्ती स्थित खुखुंदू के हरखपुरा गांव में मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को शुक्रवार को मनबढ़ सुखदेव राजभर ने ईंट से मारकर तोड़ डाला। इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। हालांकि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद गांव से कहीं भागकर छिप गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर इंस्पेक्टर कल्याण सिंह मयफोर्स पहुंच गए। 

विज्ञापन


उधर, कुछ देर बाद सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला भी जा पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा और मंदिर के पुजारी की तहरीर पर तत्काल सुखदेव के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। इसके अलावा पुलिस ने शनिवार को उसका शांतिभंग में भी चालान किया है।

खुखुंदू क्षेत्र के हरखपुरा गांव में मंदिर में शेर पर सवार मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित है। पूरा गांव सहित आस-पास के लोग मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं। आरोप है कि शुक्रवार को गांव निवासी सुखदेव राजभर ने शेर पर सवार मां दुर्गा प्रतिमा को ईंट से वार कर तोड़फोड़ करने लगा। इसी बीच गांव की कुछ महिलाएं मंदिर में पूजा करने पहुंच गई। महिलाओं को देख वह भाग निकला। कुछ ही पल में यह खबर पूरे गांव में जंगल में आग की तरह फैल गई। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पहले आरोपी को ढूंढ़ा। जब वह नहीं मिला तो फिर मंदिर के पुजारी और गांव निवासी रविन्द्र लाल श्रीवास्तव ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पुजारी की तहरीर लेकर केस दर्ज करते हुए आरोपी सुखदेव को हिरासत में ले ली। 

पुलिस का कहना है कि गांव का माहौल शांत है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा था। आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गांव में पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें