फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जगेश्वरनाथ मंदिर से वशिष्ठ आश्रम तक बनेगी सड़क, शुरू हुआ सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाली सड़कों की दशा सुधारने की दिशा में पहल हुई है। पहले चरण में पीडब्ल्यूडी ने भदेश्वरनाथ, कड़र और अन्य मार्गों के चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन

अब सांसद बस्ती की पहल पर पीडब्ल्यूडी ने जगेश्वरनाथ शिवमंदिर तिलकपुर से बढ़नी मिश्र वशिष्ठ आश्रम तक की सड़क मरम्मत के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। इससे श्रद्धालुओं को एक-दूसरे स्थल तक पहुंचने में आसानी होगी।
सांसद राम प्रसाद चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे पत्र में कप्तानगंज ब्लॉक के एनएच-27 के जगेश्वर नाथ शिवमंदिर तिलकपुर से बढ़नी मिश्र वशिष्ठ आश्रम तक कच्ची सड़क को पक्की करने की मांग है। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने इस मार्ग का सर्वे शुरू किया। बताया जा रहा है कि इस मार्ग से श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। सड़क खराब होने से काफी परेशानी होती है। बताया गया कि प्राचीन काल से ही जगेश्वरनाथ शिवमंदिर का महत्व है।
विज्ञापन

ऐसी पौराणिक मान्यता है कि ऋषि वशिष्ठ अपने शिष्यों के साथ शिवजी के दर्शन के लिए आते थे। जिससे यहां पर श्रद्धालुओं की आस्था है कि यहां पर आने से और दर्शन-पूजन से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। सावन में यहां आस्था की भीड़ उमड़ती है। दूर-दराज से दर्शन के लिए श्रद्धालु आते हैं। शिवरात्रि में भी यहां काफी भीड़ होती है। यहां से श्रद्धालु वशिष्ठ आश्रम बढ़नी मिश्र जाते हैं। दो किमी. मार्ग कच्चा और बहुत सकरा है। जिससे श्रद्धालुओं और आमजन को आवागमन में परेशानी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें