फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मासूम की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। थाना क्षेत्र के चकदहा गांव के पास मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से मासूम की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। चकदला निवासी सुमन ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उनका सात वर्षीय बेटा अभय कुमार एक स्कूल में कक्षा एक का छात्र था।
विज्ञापन

तीन फरवरी को स्कूल से वह बेटे को स्कूटी से लेकर घर जा रही थी। रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी थी। इससे बेटे की मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव के ही रहने वाले चालक नीरज पर प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी कब्जे में ले लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें