फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: निर्मल की मौत मामले में रिश्तेदारी की महिला गिरफ्तार

Wed, 29 Apr 2026 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- 24 अप्रैल को फरेंदा सेंगर गांव में बाग में पेड़ से लटका मिला था निर्मल का शव
विज्ञापन

कप्तानगंज। निर्मल की मौत के आरोप में रिश्तेदारी की महिला को कप्तानगंज पुलिस ने हरैया थाना क्षेत्र के संसारी पुर मोड़ से बुधवार को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के फरेंदा सेंगर गांव के फरेंदा सेंगर गांव के बलवंत सिंह के बाग में 24 अप्रैल की भोर में हरैया थाना क्षेत्र के केवटहिया (शंभूपुर) गांव के रहने वाले निर्मल निषाद का शव आम के पेड़ से लटका मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर महराजगंज के चौकी प्रभारी अनिल कुमार त्रिपाठी, एसओ कप्तानगंज मय फोर्स के पहुंचकर शव को कब्जे में लिया था। काफी देर बाद निर्मल के परिजनों ने शव की पहचान की थी।
विज्ञापन

मृतक निर्मल के पिता युगराज ने पुलिस को बताया था कि। निर्मल अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसका रिश्तेदारी की एक महिला से संबंध थे। दोनों के संबंध को लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी थी। एक सप्ताह पहले भी महिला ने निर्मल के खिलाफ नजदीकी थाने पर तहरीर दी थी। गांव के लोगों ने मामले में सुलह-समझौता करा दिया था।
विज्ञापन

निर्मल की मौत के बाद इसी महिला पर पिता युगराज ने कप्तानगंज थाने पर तहरीर देकर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि निर्मल के पिता ने तहरीर देकर रिश्तेदारी की महिला पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसी क्रम में महिला को गिरफ्तार किया गया हैं। महिला हरैया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें