फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूरा होने पर निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्ष गांठ पर शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु। - फोटो : katra news
विज्ञापन
परशुरामपुर। सिकंदरपुर रामलीला मैदान से बृहस्पतिवार को राम मंदिर निर्माण के प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर सिकंदरपुर चौराहे से होते हुए हैदराबाद के रास्ते बाजार व कस्बे का भ्रमण करते हुए पुन: रामलीला मैदान पहुंच कर समाप्त हुई। शोभायात्रा में राम, सीता, लक्ष्मण और बजरंग बली की आकर्षक झांकी भी शामिल रही। शोभायात्रा में मुख्य अतिथि हर्रैया के विधायक अजय सिंह ने श्रीराम दरबार की पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा को रवाना किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीष पांडेय, आयोजक राजू गुप्ता, बैजनाथ मद्धेशिया, लकी जायसवाल, मनोज गुप्ता, लव कुश मोदनवाल, विनोद कमलापुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें