फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की इलाज के दौरान मौत

Tue, 10 Jun 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला कारागार में उम्रकैद की सजा काट रहे संतकबीरनगर जिले के महुली थानाक्षेत्र के बरौरी निवासी 56 वर्षीय कैदी गुलाब चौबे की सोमवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जेल अधिकारियों ने बताया कि एससी-एसटी व हत्या के केस में अपर जिला जज विशेष न्यायालय एससीएसटी से चार अप्रैल 2019 को उम्रकैद व 20 हजार रुपये जुर्माना की सजा होने पर जेल भेजा गया था। जेल अधीक्षक अंकेक्षिता श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार रात उसकी तबीयत खराब हुई थी। तत्काल उसे जिला अस्पताल भेजा गया,जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार के लोगों को शव सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें