बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में केस दर्ज किया है। सुकरौली कुंवर निवासी संजय ने तहरीर दिया कि वह वर्तमान में सकुरौली कुंवर ग्रामसभा का प्रधान प्रतिनिधि है। उनका आरोप है कि फेसबुक पर गांव के नाम से एक अज्ञात व्यक्ति ने अपशब्दों व अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पोस्ट डाल दिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात फेसबुक यूजर के खिलाफ आईटी एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद