फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

Wed, 30 Apr 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज/ छावनी। फोरलेन के चौकड़ी टोल प्लाजा के निकट सोमवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


छावनी थाना क्षेत्र के चौकड़ी निवासी राम कुमार चौधरी (55 वर्ष) खेती बारी करके अपने परिवार का गुजारा करते थे। रात लगभग 10 बजे वह किसी काम के लिए हाईवे पार कर रहे थे। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। रात होने के कारण काफी देर तक वह घटनास्थल पर ही पड़े रहे। राहगीर की सूचना पर परिजन उन्हें मेडिकल काॅलेज अयोध्या ले गए। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह खबर मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। एसओ छावनी जनार्दन प्रसाद ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया हैं। दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें