फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फोरलेन पार कर रहे व्यक्ति को वाहन ने रौंदा, मौत

Wed, 09 Apr 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी(बस्ती)। गोरखपुर-अयोध्या फोरलेन पर मंगलवार सुबह सड़क पार करते समय राहगीर को तेज रफ्तार वाहन कुचलते हुए भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर विक्रमजोत चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थानाक्षेत्र के पचवस निवासी अशोक पुत्र सागर मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे किसी काम से जा रहे थे। फोरलेन पर रमहटिया चौधरी लाइन ढाबे के सामने बस्ती-अयोध्या लेन से दूसरी लेन में जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार वाहन ने चपेट में ले लिया। अशोक की घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि हादसे के जिम्मेदार वाहन के बारे में पता लगाया जा रहा है। संवाद›
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें