वाल्टरगंज। सहरसा से अमृतसर जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस में गेट के पास बैठे बिहार के सहरसा मुरलीगंज के रहने वाले पवन कुमार रविवार शाम को लगभग पौने चार बजे रेलवे स्टेशन पर घायल हो गए। असल में वह गेट के किनारे बैठे थे। जब बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने वाली थी तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया। जिससे पवन का पैर प्लेटफॉर्म से रगड़ गया, जिससे दाहिने पैर और पंजे में गंभीर चोट आई। साथ में उनके पड़ोसी मुन्ना ने बताया कि वे लोग अमृतसर नौकरी की तलाश में जा रहे थे। घायल को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। संवाद