बस्ती। हियुवा नेता विनय सिंह ने मंगलवार को डीएम और एसपी को धर्मांतरण मामले में ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि लखनऊ के केजीएमयू में धर्मांतरण के मामले का खुलासा होने के बाद बस्ती मेडिकल कॉलेज का नाम सामने आया है। आशंका है कि धर्मांतरण के संगठित खेल में कुछ संदिग्ध लोग यहां भी सक्रिय है। आरोप लगाया कि यहां मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे कुछ छात्र-छात्राओं को स्थानीय मौलवियों के साथ मदरसे में नमाज पढ़ने के लिए ले जाया जाता है। छात्रावास के कुछ कमरों में बाहरी मौलवियों को बुलाकर छात्र-छात्राओं को इस्लाम धर्म स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्होंने पुलिस और जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जाए। यदि धर्मांतरण के इस खेल में चिकित्सक, अधिकारी और मौलवी संलिप्त पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। संवाद