बस्ती। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति बीआर गवई पर कोर्ट परिसर में हुए हमले के विरोध में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। नेतृत्व जिलाध्यक्ष डाॅ. राम सुभाष वर्मा ने किया। ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा गया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप जायसवाल और बौद्ध प्रांत के प्रांतीय सचिव पतिराम आजाद ने कहा कि यह कृत्य सर्वोच्च न्यायालय और स्वतंत्र न्यायपालिका पर स्पष्ट हमला है और राष्ट्रपति इसका संज्ञान लें तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। ज्ञापन सौंपने वालों में संजय कुमार, प्रमोद कुमार, शेषपाल चौधरी, वीरेंद्र यादव, उमेश शर्मा आदि शामिल रहे। संवाद