स्वदेशी मेले से टैडी वियर खरीदते डीएम रवीश गुप्ता- सूचना
बस्ती। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने बस्ती के उद्योग विभाग परिसर में चल रहे यूपी ट्रेड शो-2025 स्वदेशी मेले का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने मेले में लगे सभी स्टॉलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेले में कपड़े, पूजा सामग्री, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, कम्बल, दरी-चादरें, मिट्टी के बर्तन, टेडी वीयर आदि के स्टॉल लगाए गए हैं। जिलाधिकारी ने मेले में खरीददारी कर स्वदेशी महिला समूह के निर्माता-विक्रेताओं का उत्साह बढ़ाया। रवीश गुप्ता ने उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप को निर्देश दिए कि दीवाली को देखते हुए अधिक से अधिक स्टॉल लगवाए जाएं, लोगों को मेले में आने के लिए प्रोत्साहित किया जाए और साफ-सफाई का नियमित ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। संवाद