उसका बाजार। क्षेत्र के नगर पंचायत उसका के आद्या प्रसाद नगर में शुक्रवार की रात एक मनबढ़ ने युवती से छेड़खानी की। विरोध करने आए उसके दो भाइयों को चाकू से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। इनमें एक की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित युवती की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
नगर पंचायत एक वार्ड ने निवासी पीड़िता का आरोप है कि शुक्रवार की रात में क्षेत्र के रहने वाले गोलू उर्फ हिमांशु ने सुनसान जगह देखकर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। तभी उसकी आवाज सुनकर 15 वर्षीय छोटा भाई वहां पहुंचा और इसका विरोध किया तो वह मनबढ़ ने उसपर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। छोटे भाई पर हमला होता देख बड़ा भाई भी मौके पर पहुंच गया, लेकिन मनबढ़ ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। उसकी दुकान में लगे शीशे को तोड़कर चकनाचूर कर दिया और धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता के परिजनों ने हमले से घायल दोनों भाइयों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां गंभीर हालत देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया गया।