फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कर्बला के शहीदों के दसवें पर हुआ मजलिस का आयोजन

विज्ञापन
शाबान मंजिल गांधीनगर में मजलिस कार्यक्रम में शामिल लोग स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बस्ती। कर्बला के शहीदों के दसवें के अवसर पर इमामबाड़ा शाबान मंजिल, गांधीनगर में सोमवार रात मजलिस का आयोजन हुआ। सोगवारों ने परिसर में अलम व ताबूत निकाला। शहीदों की याद में नौहा पढ़ा व मातम किया। हर सोगवार की आंखें नम थीं, और लबों पर या हुसैन के नारे थे। कार्यक्रम का आयोजन हुसैनी मिशन, बस्ती ने किया। इमामबाड़े में आयोजित मजलिस के बाद सबसे पहले स्थानीय अंजुमने-इमामिया के युवाओं ने खिराजे अकीदत पेश करते हुए नौहा व मातम किया। मुख्य साहबे बयाज सुहेल बस्तवी, रमीज अब्बास व अन्य ने नौहा पढ़ा। मो. रफीक व सुहेल बस्तवी ने सोज व सलाम पेश किया। इसके बाद मेहमान अंजुमन ‘अंजुमने हैदरिया मनियारपुर, सुल्तानपुर’ के मशहूर नौहाख्वां ‘नवेद फैसल सुल्तानपुरी’ ने अपने अलग अंदाज में नौहाख्वानी किया।
विज्ञापन

गम में डूबे हुए उनके एक-एक शेर में कर्बला का मंजर नजरों के सामने से गुजरता रहा। अकीदतमंदों ने आंसू बहाकर शहीदों को याद किया। मोहर्रम की दसवीं तारीख को कर्बला के मैदान में तीन दिन तक भूखा प्यासा रखकर पैगम्बर के नवासे इमाम हुसैन व उनके साथियों को शहीद कर दिया गया था। पैगम्बर के अनुयायी उस शहादत की याद मनाते हैं।
इस दौरान हाजी अनवार काजमी, मौलाना अली हसन, सफदर रजा, जीशान रिजवी, शम्स आबिद, अन्नू, राजू, जावेद, फरजान, नकी हैदर, मेंहदी, मुन्ने, अंसर, अजहर सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें