बभनान। कस्बे की मुख्य सड़क पर बगास लदे ट्रक निकलने से लंबा जाम लग जा रहा है। चीनी मिल से बगास लादकर जैसे ही ट्रक कस्बे में निकलते ही जाम लगना शुरू हो जाता है। वहीं ओवरलोड होने से हादसे का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन
बुधवार को बभनान से बगास लेकर जा रहा ट्रक बभनान के हर्रैया तिराहे पर पहुंचा तो उसके आगे-पीछे लंबा जाम लग गया। लोगों को जाम में फंसकर अपना समय बर्बाद करना पड़ रहा। जाम में फंसे राहगीर आलोक ने बताया कि छोटे वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जाता है, मगर ओवरहाईट गाड़ियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है, जबकि इनसे आए दिन हादसे होते रहते हैं। संवाद