फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अधूरी सड़क पर तारकोलयुक्त गिट्टी की परत पड़ी, मिली राहत

विज्ञापन
संत गाडगे की प्रतिमा की ​शिफ्टिंग शुरू हुई, खुदाई जारी।
विज्ञापन
बस्ती। बड़ेवन-कंपनीबाग फोरलेन पर अधूरे कार्य को पूरा करने में कार्यदायी संस्था तेजी से जुट गई है।
विज्ञापन

सोमवार को कंपनीबाग पर अधूरी सड़क पर तारकोलयुक्त गिट्टी की लेयर डाली गई। इससे अब आवागमन में राहगीरों को आसानी होगी। 1.70 किमी. लंबे बड़ेवन-कंपनीबाग फोरलेन सड़क पर अभी कार्य बाकी है। जिसमें कंपनीबाग चौराहे पर नाला निर्माण में ढिलाई के चलते सड़क अधूरी छोड़ दी गई थी। जिसको लेकर राहगीरों ने सवाल किए थे।
अधिकारियों की सख्ती पर नाले का कार्य पूरा करते हुए उसपर ढक्कन लगा दिया गया और अधूरी सड़क पर गिट्टी डाल दी है। सोमवार की सुबह से ही पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर और ठेकेदार के कर्मी मौके पर जेसीबी लेकर पहुंचे। इसके बाद प्रेशर रोलर से प्रेस करते हुए गिट्टी को दबाया गया। बाद में तारकोलयुक्त मिक्स काली गिट्टी डाली गई। सड़क बनने से अब राहगीरों को आने-जाने में आसानी होगी। बताया गया कि अधूरी सड़क के चलते चौराहे पर अक्सर वाहन फंस जा रहे थे।
विज्ञापन

एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड वन इं. अवधेश कुमार का कहना है कि जल्द ही सड़क के अधूरे कार्य पूरे हो जाएंगे। इसके बाद हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से संकेतक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

सड़क पर पट्टियां खींची जाएंगी। सभी नाले ढके जाएंगे। इस पर भी तेजी से कार्य कराए जा रहे हैं। वहीं, लाइट लगाने के लिए जहां सड़क तोड़ी गई है, वहां भी गिट्टी भरी जाएगी। चूंकि, नगर पालिका ने लाइट लगाने और नीचे अंडरग्राउंड तार डालने के लिए सड़क की कटाई की है। वहीं कटरा पानी टंकी के पास बनी संत गाडगे की प्रतिमा के शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें