फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लालगंज क्षेत्र में नीलगायों का झुंड बर्बाद कर रहा फसल

Thu, 27 Mar 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। विकास खंड कुदरहा व बनकटी क्षेत्र के किसान परेशान हैं। किसानों की मानें तो नीलगाय का आतंक कम होने का नाम नहीं हो रहा। इनका झुंड तैयार फसल को भी पूरी तरह से चौपट कर दे रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों की गाढ़ी कमाई गेहूं की फसल जब पक कर तैयार हो रही है। कुछ दिन बाद उसकी फसल कटनी शुरू होनी है। फिर भी नील गायों का आतंक खतम नहीं हो रहा है। दर्जनों नील गायों का झुंड फसलों को रौंद रहे हैं। लाचार किसान मन मसोस कर आसूं बहाने के सिवा कुछ भी नहीं कर पा रहा है। कुदरहा, बनकटी क्षेत्र के बारीघाट , बरतानिया, गोनार, सुरापार, नेवारी, ठाकुरा पार, महादेवा, अमईपार, लालगंज, चंद्रपुर ,जगन्नाथपुर मसूरिहा, मेहनौना, ठोकवा, तिघरा आदि कई गांवों के किसान नील गायों के आतंक से परेशान है। गेहूं की खेती में किसानों के महंगे बीज खाद बुआई जुताई सिंचाई से लेकर हजारों रूपये खर्च हो गये हैं। भैया लाल मौर्य, परमात्मा प्रसाद चौधरी ने बताया कि खून पसीने की गाढी कमाई गेहूं की फसल को पहले छुट्टा पशुओं ने आधा अधूरा कर डाला है। शेष बची फसल को अब नील गाय समाप्त कर रहे हैं। लोगों ने इससे निजात की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें