बस्ती। सामाजिक संस्था बस्ती विकास समिति के आह्वान पर युवाओं की टोली ने रविवार को वार्ड नंबर 24 कटरा-पतेलवा में सफाई अभियान चलाया। लोगों को इधर-उधर कूड़ा-कचरा न फेंकने के लिए जागरूक किया। संस्थापक राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि 27 अप्रैल से हर रविवार को चलाए जा रहे विशेष अभियान का असर दिख रहा है। समिति के उपाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने घर और आसपास सफाई रखनी चाहिए। पवन वर्मा ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य बस्ती को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। रोहन श्रीवास्तव, सत्येन्द्र मिश्र, सभासद प्रतिनिधि फिरोज, प्रिंस श्रीवास्तव, अखिलेश त्रिपाठी, धनंजय सिंह, अश्वनी श्रीवास्तव, गनेश श्रीवास्तव, पार्थ श्रीवास्तव ने सफाई की। संवाद