फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पाकिस्तान रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी के जन्मस्थान ननकाना साहिब में प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए भारत समेत विभिन्न देशों के श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना हो चुका है।
विज्ञापन

इस जत्थे में बस्ती के सरदार कुलेवंद्र सिंह, हरशरन कौर, रश्मित सिंह एडवोकेट और सरदार दीपेंद्र सिंह एडवोकेट भी शामिल हैं। सरदार कुलेवन्द्र सिंह ने बताया कि श्रद्धालु ननकाना साहिब के अलावा पंजा साहिब, सच्चा सौदा साहिब, डेरा साहिब, रोड़ी साहिब और श्री दरबार साहिब (करतारपुर साहिब) के दर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि सकुशल वापसी पर पाकिस्तान के विभिन्न धार्मिक स्थलों की मिट्टी अयोध्या और उत्तर प्रदेश के सभी गुरुद्वारों व मंदिरों में टीकाकरण के लिए ले जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें