नगर बाजार(बस्ती)। नगर पंचायत से श्रीराम धाम यात्रा रविवार को शुरू हुई। 36 श्रद्धालुओं के दल को अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने झंडी दिखाई। श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। श्री दुर्गा मंदिर के पुजारी ने उन्हें चंदन का टीका लगाया।
अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने कहा कि नगर के 60 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं के लिए हर माह के अंतिम रविवार को यह यात्रा शुरू होगी। श्री दुर्गा मंदिर से यात्रा शुरू होकर अयोध्या धाम स्थित श्री हनुमान गढ़ी, श्री राम जन्मभूमि और बस्ती के मखौड़ा धाम और महर्षि वशिष्ठ आश्रम बढ़नी मिश्र होते श्रद्धालु लौटेंगे। राज्य पंचायत परिषद के अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि मॉडल नगर पंचायत बनाने में सभी के सहयोग की जरूरत है। सभासद दिनेश चौरसिया, वीरेंद्र कुमार, संदीप कुमार, राम सजन यादव, तुलसी राम आदि मौजूद रहे।