फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शहर में विकसित होगा हरा-भरा पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर पालिका परिषद बस्ती में पहले चरण में उपवन हरा-भरा पार्क बनाने की योजना है। इससे शहर में हरियाली का सपना साकार होगा। नपा प्रशासन ने मूड़घाट में .2 हेक्टेयर भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। अभी तक शासन से इसे मंजूरी नहीं मिल सकी है। हालांकि प्रशासन का दावा है कि जल्द ही इसकी स्वीकृति मिल जाएगी। उपवन बनने से लोगों को मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

नगर विकास विभाग ने करीब एक साल पहले पत्र भेजकर नगरीय क्षेत्रों में पार्क व ओपेन स्पेस के माध्यम से हरित क्षेत्र बढ़ाए जाने के लिए उपवन योजना शुरू करने का निर्देश दिया था। इसके अनुपालन में प्रशासन ने जिले के नगर पालिका परिषद खलीलाबाद को उपवन योजना के अंतर्गत प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। इस योजना के तहत नगर पालिका परिषद बस्ती ने मूड़घाट गांव के पास .2 हेक्टेयर में यह पार्क विकसित होगा।
इसके लिए भूमि का चिह्नांकन किया है। अभी 35 लाख रुपये खर्च कर अनुमान है। हालांकि, इसे पौधरोपण समिति के अनुमोदन के बाद शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन अब तक इसकी मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है। इस पहल से शहर की आबोहवा को सुधार करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें