छावनी। थाना क्षेत्र के ग्राम धौरहरा चौहान गांव में बृहस्पतिवार को करंट लगने से युवती की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार धौरहरा गांव की खुशी (19) पुत्री अनिल सिंह सुबह कमरे में झाडू लगा रही थी। कमरे में रखी स्टील की डेहरी में करंट उतर गया था। खुशी डेहरी के संपर्क में आ गई। करंट लगने ससै वह कमरे में गिर गई। परिजन इलाज के लिए छावनी ले गए। वहां से डाॅक्टर ने अयोध्या रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। संवाद