बस्ती। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंची। लोगों को फाइलेरियारोधी दवा खिलाई गई। साथ ही रोग के प्रति जागरूक किया गया। बताया गया कि यह अभियान 28 अगस्त तक चलेगा। सीएमओ डाॅ. राजीव निगम ने बताया कि फाइलेरिया की दवा खिलाई जा रही है। जनपद में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे सामूहिक दवा सेवन(एमडीए) कार्यक्रम में 21 लाख 75 हजार को दवा खिलाई जानी है। 11 ब्लॉक और शहरी क्षेत्र चिह्नित है। संवाद