ओड़वारा। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पचौरा गांव की आठ वर्षीय बालिका की डेंगू से पीड़ित होने के बाद गोरखपुर ले जाते समय रविवार की रात मौत हो गई।
गांव के संतोष कुमार की बेटी सोनाक्षी को अचानक तेज बुखार की शिकायत पर परिजन जिला अस्पताल ले गए। जहां तेज बुखार देखकर डॉक्टरों ने डेंगू की संभावना व्यक्त करते हुए गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया ।परिजन वहां से उसे एक प्राइवेट क्लिनिक पर ले गए।जहां रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हो गई।उसके बाद परिजन बच्ची को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे।अभी सजनवा के के पास पहुचे थे कि बच्ची की मौत हो गई ।