फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पूछताछ करते तीमारदार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में रविवार रात फर्जी डॉक्टर मरीजों का इलाज करते पकड़ा गया। सांस की समस्या लेकर पहुंची मरीज रुधौली की निवासी 45 वर्षीय शीला की इलाज के दौरान मौत हो गई। कथित डॉक्टर मृतका को रेफर करने की बात करने लगा तो परिवार के लोगों को शक हुआ।
मुंह पर मास्क और गले में आला लटकाए शख्स से पूछताछ करने लगे तो वह भागने लगा। इस पर तीमारदारों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। तीमारदारों ने बताया कि उसके मुंह से शराब की गंध आ रही थी। पूछताछ में पहले उसने बताया कि मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के बाद इटर्नशिप कर रहा है मगर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पल्ला झाड़ लिया।
मृतका शीला के पति की तरफ से कोतवाली में तहरीर दी गई है। यह मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन बचाव की मुद्रा में आ गया है। लोग हैरानी व्यक्त कर रहे हैं कि इमरजेंसी में फर्जी डाक्टर इलाज कर रहा था और अस्पताल प्रशासन को इसकी भनक नहीं लगी