हाथ में लाठी लेकर पहरेदारी करते ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Basti Drone Mystery: हर्रैया थाना क्षेत्र में कई गांव में मध्य रात्रि में आसमान में एक नहीं दो नहीं 6 ड्रोन एक साथ उड़ते दिखाई दिए। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं व दहशत का माहौल है। हर्रैया थाना क्षेत्र के ठुठवा ,देवरी, महादेवी,पेड़ारी, मदही सहित कई गांवों में रविवार की रात 12बजे के बाद आसमान में कई ड्रोन एक साथ उड़ते दिखाई दिए, जो लगभग 3 बजे तक उड़ते रहे।
आसपास के गांव में यह सूचना तेजी से फैल गई। जहां कई लोग इसको पुलिस द्वारा ड्रोन उड़ा कर निगरानी की बात कहते रहे तो कई लोग इसे चोरों की साजिश बता रहे हैं। तमाम चर्चाओं के कारण घबराए ग्रामीण अपने-अपने गांव में पहरा दे रहे हैं। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर रात भर गांव की सड़कों पर घूमते रहे और पहरा दिया।
10 तारीख रविवार की रात हाईवे पर संसारीपुर चौराहे पर गोमती प्रसाद की दुकान पर चोरी, 11 तारीख सोमवार की रात हाईवे पर संसारीपुर चौराहे पर खड़े ट्रेलर के डीजल टैंक को तोड़ कर डीजल की चोरी का प्रयास, बुधवार की रात देवरी तथा समौड़ी दो गांवों में अधिवक्ता व फौजी के घर में चोरी तथा एक अन्य घर में चोरी का प्रयास।
ऐसे में मध्य रात्रि संदिग्ध ड्रोन दिखाई देने से लोगों की नींद उड़ी हुई है। इस संबंध में हर्रैया थाना प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि ड्रोन के बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है इसकी जांच कराई जाएगी।