फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की चार घटनाओं में एक दर्जन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट की चार घटनाओं में एक दर्जन नामजद
विज्ञापन

- कप्तानगंज, छावनी व बनकटा पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मारपीट व धमकाने के चार अलग-अलग मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कप्तानगंज, छावनी व बनकटा पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
कप्तानगंज ब्लॉक के कम्पोजिट जूनियर हाईस्कूल फेरसहन के प्रधानाध्यापक शिवपूजन का आरोप है कि इसी थाने के झुगिंया निवासी राजेश सोलंकी ने स्कूल पर आकर उन्हें अपशब्द कहा। इसके बाद मोबाइल पर फोन करके भी अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। छावनी थाना क्षेत्र के पूरेवेद निवासी मीना कुमारी का आरोप है कि उनकी दुकान पर आकर गांव के बृजलाल व सालिक राम अपशब्द कहने लगे। मना करने पर उन्हें मारापीटा। शोर मचाने पर बचाने के लिए आए देवर अनिल कुमार को भी मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। कप्तानगंज थाने के पैगापुर निवासी राज वर्मा का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के शिवश्याम, शिवराम, शिवप्रकाश उर्फ गादर व रामकेवल ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारापीटा। बीच-बचाव में आए भाई अंकित को भी मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। लालगंज थाने के बनकटा निवासी रामचंदर का आरोप है कि भूमि विवाद को लेकर गांव के पवन कुमार, रितेश कुमार गौतम, रामलखन व विशाल ने अपशब्द कहते हुए मारापीटा व जानमाल की धमकी दी। सभी घटनाओं में पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें