बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने दस हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर के आरोपी संतकबीरनगर थाना बखिरा ग्राम गौरीपुरवा निवासी अब्दुल वाहिद को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ेवन ओवरब्रिज से पुलिस ने शनिवार की दोपहर 12.20 बजे उस समय गिरफ्तार किया, जब वह कहीं भागने की फिराक में था। थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि थाना दुबौलिया में गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम तथा उत्तर प्रदेश गिरोह बंद अधिनियम का वांछित वहीद बड़ेवन ओवरब्रिज पर पहुंचा है। टीम ने सक्रियता दिखाते उसे दबोच लिया। संवाद