फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लेनदेन के विवाद में चाकू मारने का आरोपी गिरफ्तार, कई दिनों से चल रही थी तलाश

Thu, 24 Aug 2023 03:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

मदनपुरा गांव के इब्राहीम ने बताया कि उनका बेटा सोमवार रात गांव में ही संचालित अपनी नमकीन की फैक्ट्री से घर आ रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर गांव के ही रियाज और उनके पिता बुनियाद ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कप्तानगंज थानाक्षेत्र के मदनपुरा में 21 अगस्त की रात रुपये के लेनदेन में युवक पर चाकू से हमला करने की घटना के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने बरामद किया है। थानाध्यक्ष कप्तानगंज रोहित उपाध्याय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मदनपुरा गांव के इब्राहीम ने बताया कि उनका बेटा सोमवार रात गांव में ही संचालित अपनी नमकीन की फैक्ट्री से घर आ रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर गांव के ही रियाज और उनके पिता बुनियाद ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। खून से लथपथ होने पर उसे सीएचसी कप्तानगंज ले जाया गया।

पुलिस ने इब्राहीम की तहरीर पर रियाज और उसके पिता बुनियाद के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस पंजीकृत कर दोनों की तलाश कर रही थी। मंगलवार की देर रात आरोपी रियाज को एसआई हरिराय और कांस्टेबल श्याम सुंदर की टीम ने कप्तानगंज वायरलेस रोड से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें