फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घी के कंटेनरों के बीच बरामद हुई शराब की खेप

Sun, 14 Sep 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर के मड़वानगर टोल प्लाजा के पास शनिवार को चेकिंग के दौरान वाणिज्य कर विभाग की टीम ने एक पिकअप गाड़ी से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की। आशंका जताई जा रही है कि यह खेप बिहार भेजी जा रही थी। इस बीच वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर वाणिज्य कर विभाग की टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक पिकअप को रोका गया। जांच टीम को देखते ही चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। तलाशी में वाहन में चारों तरफ किनारे-किनारे घी के कंटेनर रखे थे। इन कंटेनरों के बीच अंग्रेजी शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई थीं। सूचना पाकर आबकारी विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि पिकअप से 250 से 300 पेटियां शराब बरामद हुई हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। फिलहाल वाहन को वाणिज्य कर कार्यालय परिसर में खड़ा कर दिया गया है। जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि टोल प्लाजा के पास गाड़ी पकड़ी गई है। मामले की गहन जांच की जा रही है और तथ्यों की पुष्टि के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें