फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत विषय पर होगी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मेरा युवा भारत, बस्ती की ओर से 27 नवंबर को ‘विकसित भारत युवा संसद 2027’ की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता सुबह 11 बजे से श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज के सभागार में होगी। इसका उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता विकसित करना है।
विज्ञापन


जिला युवा अधिकारी अंशिका सिंह ने बताया कि यह आयोजन विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के तहत विशेष गतिविधि के रूप में कराया जा रहा है। प्रतियोगिता में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा प्रतिभाग कर सकेंगे। इस बार प्रतियोगिता का विषय ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ निर्धारित किया गया है। प्रतिभागियों को अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए अधिकतम तीन मिनट का समय दिया जाएगा। उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन विषय की समझ, विचारों की स्पष्टता, तार्किक प्रस्तुति और अभिव्यक्ति कौशल के आधार पर किया जाएगा।

जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 9 और 10 जनवरी 2027 को नई दिल्ली स्थित संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित होगी। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को 11 और 12 जनवरी 2027 को होने वाले विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 में सहभागिता का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


जिला युवा अधिकारी ने जिले के युवाओं से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि युवा संसद जैसे आयोजन युवाओं को अपनी बात रखने, राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने का मंच प्रदान करते हैं। युवाओं की सक्रिय भागीदारी विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें