फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: इंजीनियर पर लगाए आरोपों की जांच के लिए कमेटी गठित

Sat, 23 Aug 2025 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परशुरामपुर ब्लाॅक में तैनात कन्सल्टिंग इंजीनियर सचिन प्रकाश द्विवेदी पर लगाए गए आरोपों की जांच के लिए डीपीआरओ घनश्याम सागर ने तीन सदस्यीय टीम गठित की है। टीम को सप्ताह भीतर रिपोर्ट देनी होगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि ग्राम पंचायतों का प्राक्कलन तैयार कर बिना निमार्ण कार्य एमबी की शिकायत मिली हैं। इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। टीम में एडीपीआरओ अरुण कुमार, एडीपीआरओ (प्राविधिक) रेखा मौर्या व डीसी स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अभिषेक यादव शामिल हैं। डीपीआरओ ने टीम को वित्त वर्ष 2023 से 2026 तक हुए कार्यों की स्थलीय जांच करने का निर्देश दिया है। आख्या एक सप्ताह के अन्दर उनके कार्यालय में प्रस्तुत करनी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें