फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कक्षा चार की छात्रा को शिक्षामित्र ने पीटा, बाल पकड़कर घसीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र की अमानवीय हरकत सामने आई है। परीक्षा के दौरान पेपर फटने पर कक्षा चार की छात्रा की शिक्षामित्र ने शनिवार को बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि शिक्षामित्र दिनेश चंद्र उपाध्याय ने बच्ची को न सिर्फ मारा, बल्कि बाल पकड़कर घसीटा भी। छात्रा की पीठ पर चोट के निशान भी हैं। उसकी तबीयत बिगड़ गई है।
विज्ञापन

हथिया उपाध्याय निवासी पीड़िता के पिता अखिलेश कुमार ने नगर थाने में तहरीर देकर आरोपी शिक्षामित्र पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। खुशी ने बताया कि शिक्षामित्र ने हाथों से खींच-खींच कर उसकी पिटाई की। थानेदार विश्व मोहन राय ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी शिक्षामित्र में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
उधर, इस घटना से अभिभावकों में आक्रोश है। उनका आरोप है कि विद्यालय का शिक्षामित्र अक्सर किसी न किसी छात्र की पिटाई करता रहता है। उसके भय से बच्चे स्कूल जाने से कतराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें