पैकोलिया। थानाक्षेत्र के तेनुआ गांव में तीन दिन पहले भटक कर आए बालक को पुलिस ने शुक्रवार को खोजबीन कर उसके परिवार को सौंप दिया। तेनुआ गांव में 19 मई की शाम 7 बजे रोता हुआ बालक गांव निवासी संतोष गुप्ता को मिला था। इसकी सूचना दूसरे दिन पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि छानबीन करने पर पता चला कि लड़का अपने पिता पुनीत विश्वकर्मा निवासी बिन्नीबारा थाना चुरा जनपद रायपुर (छत्तीसगढ़) के साथ थाना कप्तानगंज निवासी सुभाष चौधरी के मटेनिया ईंट भट्टे पर रहता है। वहीं से उनका 12 वर्षीय लड़का गुम हो गया था। शुक्रवार को उसे थाने पर बुलाकर पिता के सुपुर्द किया गया। संवाद