फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: धान कुटाई मशीन से कुचलकर बालक की मौत

Thu, 06 Nov 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी (बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के देईसांड़ में बुधवार की सुबह ट्रैक्टर में लगी धान कुटाई मशीन के पहिये के नीचे आने से महुली क्षेत्र के कोल्हूगांड़ा गांव निवासी अंश गौड़ (12) की मौत हो गई। अंश की मौत की खबर लगते ही परिवार को कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के कोल्हूगांड़ा गांव निवासी रोहित गोंड का बेटा अंश गौड़ सुबह करीब 8:30 बजे देईसांड़ बाजार से जलेबी खरीदने गया था। जलेबी खरीदकर घर जाने के लिए जैसी ही सड़क पर साइकिल पर बैठने की कोशिश की, तभी बनकटी की तरफ जा रही ट्रैक्टर में लगी धान कुटाई मशीन के पहिये के नीचे आ गया। पहिया शरीर पर चढ़ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल भेजवाया, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अंश दो बहनों के बीच इकलौता छोटा भाई था। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। मौका पाकर चालक भाग गया, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें