फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुलिया के नीचे सो रहे पशु पालक की सिर कूचकर हत्या

Tue, 19 Mar 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
राजकुमार की फाइल फोटो
विज्ञापन
लालगंज थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर के पास की घटना
विज्ञापन

सूअर पालन के साथ ऑटो चलवाता था राज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुदरहा, बनकटी (बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के डिहुकपुरा गांव के पशु पालक की इस्माइलपुर के पास रविवार रात हत्या कर दी गई। रामजानकी मार्ग के किनारे स्थित पुलिया के नीचे तख्त पर उसका लहूलुहान शव पड़ा था। उसके सिर में गहरी चोट के निशान मिले हैं। हत्या की सूचना मिलते ही एसपी गोपालकृष्ण चौधरी, एएसपी ओपी सिंह, सीओ रुधौली सत्येंद्र भूषण तिवारी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का मुआयना कर लोगों से पूछताछ की। एसपी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, डिहुकपुरा निवासी राजकुमार पुत्र रामवृक्ष पांच साल से सूअर पालन के साथ ऑटो चलवाता था। गांव के पास रामजानकी मार्ग के किनारे युयांश पिग फार्म एवं मीट शॉप नाम की दुकान है। वह रात में फार्म पर ही सोता था। रविवार रात वह फार्म के बगल स्थित पुलिया के नीचे तख्त डाल कर सोया था। जबकि फार्म हाउस स्थित मड़ई में उसके यहां काम करने वाला लवकुश सोया था। उसके ऑटो का चालक झिनकू चौधरी निवासी इस्माइलपुर भी फार्म के पास ऑटो खड़ा कर उसी में सो रहा था।
विज्ञापन

पत्नी विजयलक्ष्मी के अनुसार, रविवार शाम को फोन पर राजकुमार ने बताया कि रात में पलहिया पुरवे पर दोस्तों के साथ दावत करने के बाद वह फार्म हाउस पर सोने चले गया। पत्नी विजयलक्ष्मी ने बताया कि कुछ समय पहले उनके पति ने दो जानवर बेचे थे जिसका 24 हजार रुपये बकाया था। खरीदार पैसा देने में आनाकानी कर रहे थे जिसे लेकर फोन पर कहा सुनी हुई थी। सोमवार सुबह राजकुमार के टेंपो चालक झिनकू ने मृतक के छोटे भाई रवि को फोन पर सूचना दिया कि राजकुमार की मौत हो गई है। सूचना पर आसपास की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना लालगंज पुलिस को दिया। मौके पर पहुंचे लालगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

-
तीन महीने से नहीं जमा हो रही थी ऑटो की किस्त
- पुलिस पूछताछ में मृतक राजकुमार की पत्नी विजयलक्ष्मी ने बताया कि डेढ़ साल पहले किस्त पर ऑटो लिया था, जिसकी तीन महीने से किस्त जमा नहीं हो पा रही थी, इसलिए रुपये को लेकर वह काफी परेशान थे। जबकि व्यापारी रुपये देने में आनाकानी कर रहा था। इसको लेकर व्यापारी से कहासुनी भी हुई थी। उसने पुलिस से शिकायत करने की बात भी कही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें