फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फुटहिया ओवरब्रिज के पास खड़ी कार में लगी आग

विज्ञापन
फुटहिया संसारपुर के पास रात में जल रही कार। संवाद - फोटो : वारदात के समय जेब में कारतूस भरकर लाया था आरोपी अभिषेक
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया ओवरब्रिज के पास बीती रात 1:30 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक टाटा टियागो कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार धू-धू कर जल गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पीआरबी और फायर विभाग की टीम ने पहुंचकर मोर्चा संभाला। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझाए जाने से आसपास खड़े अन्य वाहन और मकानों को बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया। कार मालिक अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि वह खलीलाबाद से यात्रा कर अपने घर संसारीपुर फुटहिया पहुंचे थे। घर में जाने के करीब आधे घंटे बाद पड़ोसियों ने उन्हें कार में आग लगने की सूचना दी। दमकल और पुलिस टीम ने स्थिति को नियंत्रित किया। घटना में कार का बड़ा हिस्सा जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें