फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अहिल्याबाई के जीवन संघर्षों से सीख लेने का आह्वान

Fri, 30 May 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सल्टौआ। ब्लाक सभागार में बृहस्पतिवार को अहिल्याबाई होल्कर त्रिशातब्दी स्मृति अभियान के तहत महिला शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। अहिल्याबाई के जीवन संघर्षों से सीख लेने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि योगी-मोदी की सरकार अहिल्या बाई जैसे लोगों के जीवन के संघर्षों को याद कर महिलाओं को हर क्षेत्र में पहले पंक्ति में लाने के लिए काम कर रही है। भाजपा नेता अनूप खरे ने कहा कि हर महिला किसी भी क्षेत्र में दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के बल पर बेहतर कार्य करके अहिल्याबाई होल्कर बन सकती है। कार्यक्रम को चंद्रभान गुप्त, अभिनव उपाध्याय, सत्येंद्र शुक्ल ने भी संबोधित किया। प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह ने आभार जताया।
इस मौके पर ओपी शुक्ल, कृपा शंकर श्रीवास्तव, रामनिवास गिरि, राजकुमार चौरसिया, राकेश उपाध्याय, नीलम गौड़, भाजपा नेता अभिनव उपाध्याय, जमुना पांडेय, रवींद्र शुक्ल, इंद्रसेन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर नगर पंचायत कर्मियों ने चलाया सफाई अभियान
भानपुर। अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर नगर पंचायत की ओर से क्षेत्र के विभिन्न गलियों व प्रमुख स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया। गोष्ठी का आयोजन किया गया। ईओ ऋचा सिंह ने बताया कि महिला सफाई मित्रों को सम्मानित कर उन्हें प्रशस्ति पत्र व सुरक्षा किट दी जाएगी। उन्हें सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। इस मौके पर रवि सिंह, सीएम फेलो शिवकुमार यादव, नीतीश, अविनाश, बीरेंद्र, रंजीत, अनिल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें