फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तिघरा घाट पर 15.74 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पुल, सुगम होगी राह

विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा। महादेवा विधानसभा के कुदरहा और बहादुरपुर क्षेत्र के मनोरमा नदी स्थित तिघरा घाट पर बहुप्रतीक्षित पुल की मांग सच में बदलेगी। निर्माण की कार्रवाई शुरू हो गई है। भूमि पूजन के बाद कार्य भी आरंभ करवा दिया गया है। इससे उम्मीद है कि जल्द ही घाट पर पुल बनकर तैयार होगा और लाखों की आबादी इससे लाभान्वित होगी।
विज्ञापन

मनोरमा नदी के तिघरा घाट पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लंबे समय से मनोरमा नदी के इस घाट पर पुल की आवश्यकता को देखते हुए सरकार से मांग की गई थी। जिसकी अनुमति मिलने के बाद से पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि लगभग दो साल में यह पुल बनकर तैयार हो जाएगा। सेतु निगम के अधिशासी अभियंता कमलेश त्रिपाठी ने बताया कि करीब 15.74 करोड़ की लागत से 8.5 मीटर चौड़ा और 80 मीटर लंबा पुल होगा।
विधायक महादेवा दूधराम ने कहा कि इस पुल से तमाम गांवों के लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा। मुख्यालय पहुंचने के लिए उन्हें घूम कर आना-जाना नहीं पड़ेगा। ब्लॉक और मुख्यालय के जुड़ाव में यह पुल माध्यम बन जाएगा। अभी लोग वैकल्पिक मार्ग से मुख्यालय पर आते हैं। इससे 50 से अधिक गांव के लोगों का आसानी होगी। इ्रस दौरान फूलचंद्र श्रीवास्तव, रमेश चंद्र, मनीराम यादव, सुनील सिंह, शैलेंद्र सिंह, अदील खान, सभासद मोहम्मद उस्मान, गुलाम मोहम्मद, उमेश चौधरी, पवन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें