बस्ती। कलक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक कल्याण बंधु की बैठक में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने समस्याओं के निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल देवेंदर गुहानी ने किया। इसमें मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, सीएमओ डा. राजीव निगम, उप जिलाधिकारी शत्रुघ्न पाठक, उमाकांत तिवारी, रश्मि यादव, मनोज प्रकाश, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, एलडीएम आरएन मौर्या, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव सहित भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे।