बस्ती। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री अरुण भारती ने कहा कि कार्यकर्ता मजबूत संगठन बनाकर हर सवाल का जवाब ठीक से दे सकते हैं। हमें जातिवादी नहीं हिंदूवादी बनने की जरूरत है। ऐसा होगा तो हम एकजुट होकर संगठन को भी मजबूत कर पाएंगे।
वह शनिवार केा नवगठित जिला कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कहा कि लव जेहाद, गोकशी, हिंदू उत्पीड़न और अपराधिक गतिविधियों के खात्मे के लिए संगठन को धारदार बनाने की जरूरत है।
जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी ने कहा कि हिंदुत्व की आन बान शान बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है। जिला संयोजक विजय कुमार आर्य ने कहा कि पदाधिकारी अनुशासित रहें जिससे कार्यकर्ताओं में भी अनुशासन का संदेश जाये। संचालन करते हुए महामंत्री संगठन बबलू यादव ने पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल बनाने को कहा।
ब्लाक और नगर पंचायत प्रभारी घोषित
बैठक में हिंदू युवा वाहिनी के ब्लाक प्रभारियों के नामों की घोषणा की गई। डा.परशुराम साहनी को सदर ब्लाक का प्रभारी, रामदिनेश चौधरी को बनकटी ब्लाक का, प्रकाश चौधरी को सांऊघाट और सल्टौआ का, विष्णु गुप्ता को बभनान नगर पंचायत का, महेश हिंदुस्थानी को गौर ब्लाक का, रामराज चौधरी को रुधौली का, मनोज सिंह रघुवंशी को रामनगर का, रमेश पांडेय को कप्तानगंज का, अमित चतुर्वेदी को परशुरामपुर का, नागगेंद्र सिंह को कुदरहा, बहादुरपुर, विनोद कुमार गुप्ता को विक्रमजोत का, कन्हैया लाल को दुबौलिया का और विनोद सिंह केा हर्रैया नगर पंचायत का प्रभारी बनाया गया है।