फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी रात में छापेमारी अभियान चलाएं: व्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष व्यास जी गोड़ ने डाक बंगले में गुरुवार को प्रदेश सरकार की जनहित कल्याणकारी कार्यक्त्रस्मों एवं योजनाओं व उपलब्धियों की अधिकारियों के साथ समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कल्याणकारी कार्यक्रमों का क्रियान्वयन पूरी गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ करने का निर्देश दिया। कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासकीय योजनाओं के आच्छादन से छूटने न पाए। समाज के गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों तक योजनाएं पहुंचानी है। समाजवादी पेंशन योजना के बारे में बताया गया कि 97632 व्यक्ति पात्र पाए गए। इनमें 46420 लोगों की पेंशन बन चुकी है। कहा कि अधिकारी गांवों में खुली बैठक कर छात्रों का चयन करें।
कृषि विभाग की योजनाआें की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि संज्ञान में आया है कि कुछ दुकानदार खाद एवं बीज में धाधंली कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने औचक निरीक्षण का निर्देश दिया। सरकारी गोदामों पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पकड़ने के लिए रात में छापेमारी अभियान चलाने को कहा। एडीएम प्रताप सिंह भदौरिया से कहा कि बस्ती जनपद के उपजाति धूरिया के लोगों का जाति प्रमाण पत्र अनुसूचित जनजाति के रूप में जारी किया जाए। इसके लिए आवश्यक आदेश निर्गत किए गए हैं।
विज्ञापन

धूरिया को एससी का प्रमाणपत्र जारी होगा
बस्ती। व्यास जी गौड़ ने गांधीकला भवन में आयोजित अखिल भारत वर्षीय गोड़ महासभा के अधिवेशन में भाग लिया। कहा कि उपजाति धूरिया को एससी का प्रमाण-पत्र जारी करने का निर्देश जिले के अधिकारियों को दिया गया है। इस मौके पर रामनाथ गोड़, लालजी धूसिया, अजीत कुमार, प्रेमकुमार, रामजी, रामयज्ञ, राम लखन, प्रेमप्रकाश, सुखराम, राजनरायन, रमेशचंद्र, बलराम, सालिगराम, निरमोही, रामकेवल, शशि प्रभा, सरोज, हीरालाल, हौसला प्रसला, रामसहाय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें